श्रावण के अंतिम सोमवार को नीलकंठेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, रुद्रि निर्माण का हुआ समापन
बेगमगंज के प्रसिद्ध नीलकंठेश्वर धाम में श्रावण के अंतिम सोमवार को सात दिवसीय रुद्री निर्माण अनुष्ठान का विधिवत समापन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। नर्मदा जल लेकर पहुंचे भक्तों ने पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
Anand Sharma
24 Aug 2026
































