कन्नौज में पिकनिक से लौट रहे बच्चों की बस को ट्रक ने मारी टक्कर 4 की मौत, 35 घायल
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिकनिक से लौट रहे स्कूली बच्चों की बस सड़क किनारे रुकी थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में चार बच्चों की जान चली गई, जबकि करीब 35 छात्र घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
Aditi Rawat
24 Nov 2026































