सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने वाले विधेयक पर संसद की मुहर, अब होंगे कुल 38 जज
राज्यसभा ने सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीश संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके तहत सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 कर दी गई है। सरकार का कहना है कि बढ़ते लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। लोकसभा पहले ही इस विधेयक को मंजूरी दे चुकी है।
Naresh Bhagoria
5 Aug 2026

























