कवर्धा के खेतों में घुसा आदमखोर तेंदुआ,4-5 बकरियों का कर चुका शिकार,गांव में दहशत का माहौल
कवर्धा जिले के जैतपुरी गांव में धान के खेतों के बीच तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ पहले भी कई बार गांव के आसपास नजर आ चुका है और करीब 4 से 5 बकरियों का शिकार कर चुका है। जैतपुरी भोरमदेव अभयारण्य क्षेत्र से लगा हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल की मौजूदगी में तेंदुए की निगरानी की जा रही है।
PREM
10 Sep 2026

























