इंदौर सराफा में मिलावट के नए तरीके से हड़कंप: भारी धातुओं का पाउडर मिलाकर बढ़ा रहे वजन, कसौटी और एसिड टेस्ट भी फेल
इंदौर सराफा बाजार में सोने में मिलावट का नया तरीका सामने आया है। रुथेनियम, इरिडियम और ऑस्मियम जैसी भारी धातुओं का महीन पाउडर मिलाकर सोने का वजन बढ़ाया जा रहा है। हैरानी की बात है कि सामान्य एसिड टेस्ट और कसौटी से भी मिलावट पकड़ में नहीं आती। गहने गलाने पर असली सोने की मात्रा कम निकलने से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
Hemant Nagle
4 Nov 2026


























