इंदौर में PSC की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा की मौत: हॉस्टल के कमरे में फंदे पर मिली
भंवरकुआं क्षेत्र स्थित तिषविला हॉस्टल में लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा जूलिया उइके की मौत का मामला सामने आया है। सिवनी निवासी जूलिया कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर सहपाठियों और हॉस्टल प्रबंधन को संदेह हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को एमवाय अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Hemant Nagle
1 Nov 2026


























