IndiGo Light Fare:अब सिर्फ 7kg के केबिन बैग के साथ करें सस्ता हवाई सफर, जानिए नए किराए की पूरी जानकारी
इंडिगो ने ऐसे यात्रियों के लिए नया 'इंडिगो लाइट' किराया शुरू किया है जो बिना चेक-इन बैग के सिर्फ 7 किलो तक के केबिन बैग के साथ यात्रा करते हैं। यह नया विकल्प घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों के लिए उपलब्ध होगा। इससे यात्रियों को कम कीमत में टिकट बुक करने का मौका मिलेगा और वे सिर्फ जरूरत की सुविधाओं का ही भुगतान करेंगे।
Aditi Rawat
1 Jul 2026
































