मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: रेल और सड़क परियोजनाओं पर खर्च होंगे 13 हजार करोड़
केंद्रीय कैबिनेट ने रेल और सड़क परियोजनाओं के लिए 13,041 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी है। खड़गपुर-भद्रक, भद्रक-हरिदासपुर, गुम्मडिपूंडी-गुडूर और कटक-पारादीप रेल परियोजनाओं के साथ बिहार में मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोरलेन हाईवे को मंजूरी मिली है। इनसे कनेक्टिविटी, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Shivani Gupta
19 Aug 2026
































