कटनी में गेस्ट हाउस के कमरे में मृत मिले आयकर अधिकारी, साइलेंट अटैक की आशंका
कटनी में आयकर विभाग के अधिकारी मानवेंद्र सिंह गेस्ट हाउस के कमरे में मृत मिले। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा, जहां वे बेड पर अचेत मिले। डॉक्टर ने मृत घोषित किया और प्रथम दृष्टया साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका जताई। पुलिस जांच कर रही है, पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
Shivani Gupta
20 Aug 2026
































