इंदौर नगर निगम ने 85 कर्मचारियों को सौंपी वसूली की कमान:एक महीने में 3.18 करोड़ जुटाए,सालभर का आंकड़ा 17 करोड़ पार
इंदौर नगर निगम ने कचरा परिवहन शुल्क की वसूली तेज करने के लिए सभी 85 वार्डों में 85 कर्मचारी तैनात किए। इसका असर एक महीने में ही दिखा और 3.18 करोड़ रुपए वसूल हो गए। इस वित्त वर्ष में अब तक 17 करोड़ रुपए से ज्यादा जमा हो चुके हैं। निगम का लक्ष्य दिसंबर तक पिछले पूरे साल की 19.94 करोड़ रुपए की वसूली का आंकड़ा पार करना है।
Hemant Nagle
10 Nov 2026

























