सागर के चार साल के टाइगर के पैर में था फ्रैक्चर, भोपाल के वन विहार में की पहली हॉक जॉइंट फ्यूजन सर्जरी
मप्र में वन्यजीव चिकित्सा के क्षेत्र में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में पहली बार गंभीर रूप से घायल नर बाघ की हॉक जॉइंट फ्यूजन सर्जरी की गई। सागर के ढाना क्षेत्र से रेस्क्यू किए गए चार वर्षीय बाघ के बाएं पिछले पैर में गंभीर फ्रैक्चर था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने 18 नवंबर को सफल ऑपरेशन किया। पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ के अनुसार बाघ की हालत संतोषजनक है और उसने भोजन करना शुरू कर दिया है।
Naresh Bhagoria
20 Nov 2026































