स्कूल में स्कार्फ पहनने की मांग खारिज! यूनिफॉर्म सभी के लिए समान’, हिजाब मामले में इलाहाबाद HC का फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी CBSE स्कूल की मुस्लिम छात्रा की याचिका खारिज कर दी। छात्रा ने तय यूनिफॉर्म के साथ सिर पर स्कार्फ पहनने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने कहा कि यदि ड्रेस कोड सभी विद्यार्थियों पर समान और बिना भेदभाव के लागू है, तो व्यक्तिगत पसंद के आधार पर उसमें अतिरिक्त कपड़ा जोड़ने की मांग नहीं की जा सकती।
Aditi Rawat
25 Aug 2026


























