हरियाणा के कैथल में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, 3 लोगों की मौत, 4 घायल
हरियाणा के कैथल में गांव सिसमौर के पास शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। नहर की पुलिया से टकराने के बाद अल्ट्रोज कार में सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार गंभीर घायल हो गए। मृतक गांव करोड़ा के रहने वाले थे। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
Dolly Wasvani
14 Nov 2026

























