हरदा में युवक-युवती का दिनदहाड़े अपहरण, वारदात CCTV में कैद; वीडियो में भीम आर्मी नेता भी दिखा
हरदा जिले में सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे एक युवक और युवती का अपहरण कर लिया गया। यह घटना होटल हवेली के सामने की है और पूरी वारदात पास के CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सिटी कोतवाली टीआई रोशनलाल भारती के अनुसार, वीडियो में कुछ लोग जबरदस्ती युवक-युवती को दो गाड़ियों में बैठाते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
Shivani Gupta
4 Aug 2025


























