हरिद्वार:हरि की पैड़ी पर पति ने जिंदा पत्नी का किया पिंडदान, तीर्थ पुरोहित और हिंदूवादी संगठनों में नाराजगी
हरिद्वार में हर की पैड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति महिला की फोटो पर थूकता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि उसने जिंदा पत्नी का प्रतीकात्मक पिंडदान किया। हालांकि पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।
Rohit Sharma
10 May 2026


























