ग्वालियर में पानी संकट पर फूटा गुस्सा :महिलाओं ने PHE विभाग के AE को बंधक बनाया, 8 दिन से नहीं आ रहा पानी
ग्वालियर के घोसीपुरा स्थित क्रेशर कॉलोनी में पानी की सप्लाई बंद होने से रहवासियों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम किया। महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर नगर निगम और पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। करीब 2 घंटे चले विरोध के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जल्द पानी सप्लाई सुधारने का आश्वासन दिया।
Aakash Waghmare
14 May 2026































