गुना में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 16 वाहनों पर 27,500 रुपए का जुर्माना; सड़क सुरक्षा के लिए अभियान जारी
गुना जिले में पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए लगातार अभियान चल रहे हैं। सोमवार को शहर के कई प्रमुख स्थानों—जैसे जिला न्यायालय, हनुमान चौराहा, जयस्तंभ चौराहा, जगत होटल तिराहा, लाहोटी मार्ग तिराहा और जज्जी बस स्टैंड—पर यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
Shivani Gupta
25 Aug 2025
































