गुजरात हाईवे पर आग का तांडव!चलती बस टैंकर से टकराई, 4 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, 10 घायल
गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में चोटीला-राजकोट नेशनल हाईवे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। डामर से भरे टैंकर का टायर फटने के बाद उसमें आग लग गई और पीछे से आ रही निजी लग्जरी बस उससे टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से झुलस गए।
Aditi Rawat
14 May 2026
































