सीहोर में गैस पाइपलाइन बिछाने में लापरवाही! खुले गड्ढों के कारण हादसों का खतरा
शहर में घर-घर पाइप लाइन से गैस पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना लोगों की सुविधा के लिए शुरू की गई है, लेकिन इसे अमल में लाने वाली एजेंसी की लापरवाही अब आम नागरिकों की सुरक्षा पर भारी पड़ती नजर आ रही है। गेल इंडिया कंपनी द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अंडर ग्राउंड गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन कई जगहों पर खुदाई के बाद गड्ढों को खुला छोड़ दिया गया है।
Sunil Sharma
7 Aug 2026


























