कटनी: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद बड़गांव बायपास पर चक्काजाम, वन कर्मियों पर प्रताड़ना के आरोप
कटनी के रीठी थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय फुकली प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बड़गांव बायपास पर शव रखकर कटनी-दमोह राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। परिजनों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर पूछताछ के दौरान मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
Sanjay Tiwari
29 Nov 2026































