चार करोड़ का फोर्टिफाइड चावल परिवहन गबन केस: एक ही नंबर के वाहन से बार-बार भेजी गई खेप, न इंदौर पहुंची न हरदा-नीमच
कटनी से इंदौर, हरदा और नीमच भेजे गए 32 ट्रक फोर्टिफाइड चावल (10,975.25 क्विंटल) के अप्राप्त होने के मामले में दस्तावेजों की जांच में वाहन नंबरों के दोहराव और एक ही दिन एक ट्रक से दो चालान जारी होने जैसी गड़बड़ियां सामने आई हैं। नागरिक आपूर्ति निगम ने परिवहनकर्ता भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस से सभी 32 ट्रकों की पावती मांगी है। एक ट्रक की पावती सत्यापित होने पर इंदौर में चावल जमा होने की पुष्टि हुई।
Naresh Bhagoria
24 Nov 2026































