दमोह में 3,200 मछुआ परिवारों की जिम्मेदारी सिर्फ 7 कर्मचारियों पर, मत्स्य विभाग में पद खाली
दमोह के मत्स्य विभाग में कर्मचारियों की कमी से कामकाज पर दबाव बढ़ रहा है। जिले में 68 पंजीकृत मछुआ समितियों से जुड़े करीब 3,200 परिवारों, 936 से अधिक तालाबों और 33 मत्स्य नर्सरियों की जिम्मेदारी महज 7 कर्मचारियों पर है। वर्ष 2019-20 में विभाग में 16 कर्मचारी थे।
Dheeraj Jonsan
12 Oct 2026


























