देवास ब्लास्ट के आरोपियों को राहत:12 मजदूरों की मौत पर बड़ा फैसला, HC बोला- भूमिका साबित करना जरूरी
देवास की अवैध पटाखा फैक्ट्री में 14 मई 2026 को हुए भीषण विस्फोट में 12 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 19 लोग घायल हुए थे। मामले में करीब छह महीने से जेल में बंद मुकेश विज और अनिल मालवीय को हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि केवल फैक्ट्री का पार्टनर या फाइनेंसर होना अपराध का सबूत नहीं है। अभियोजन को व्यक्तिगत भूमिका साबित करनी होगी।
Hemant Nagle
11 Nov 2026
























