पहले रुकने का इशारा, फिर टक्कर मारकर भागे कार सवार, कैमरे में कैद हुई महिला राइडर से बदसलूकी
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर सिया को कार सवार युवकों ने कथित तौर पर टक्कर मारकर गिरा दिया। घटना का वीडियो बाइक और हेलमेट कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। सिया ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर कार्रवाई की मांग की है। सेफ्टी गियर की वजह से उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। मामले में जांच जारी है।
Dolly Wasvani
14 Sep 2026


























