इंदौर डबल मर्डर: दोस्तों को पहले ही सुना चुका था कत्ल का प्लान, बोला था- पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा
इंदौर के 19 नवंबर के पिता-बहन हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी हर्ष यादव पांच महीने से हत्या की साजिश रच रहा था। वह नशे में दोस्तों से कहता था- सब खत्म कर दूंगा। नाबालिग साथी को संपत्ति में हिस्सा देने का लालच देकर साजिश में शामिल किया और दोनों हत्याओं के बाद उसे भी मारकर सबूत मिटाने की योजना बनाई थी। फिलहाल आरोपी अंबाला के आसपास फरार है।
Hemant Nagle
24 Nov 2026































