कुशीनगर में तिलक समारोह से लौट रहे परिवार पर टूटा मौत का कहर! ट्रेलर से भिड़ी वैन, 6 की मौत
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर और मारुति ईको वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल है। सभी लोग रिश्तेदार के तिलक समारोह से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
Aditi Rawat
2 Nov 2026

























