इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट पर ठगी का खेल! 10 फर्जी वेबसाइटें पकड़ीं, कोलकाता से साइबर ठग सक्रिय
इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठगी का खतरा बढ़ गया है। क्राइम ब्रांच ने टिकट बेचने के नाम पर सक्रिय कोलकाता की 10 फर्जी वेबसाइटें चिन्हित कर मेटा को शिकायत भेजी है। एमपीसीए की टिकट बिक्री पूरी हो चुकी है। पुलिस ने फर्जी लिंक से टिकट खरीदने से बचने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना 7049124445 पर देने की अपील की है।
Hemant Nagle
1 Oct 2026
































