इंदौर में ठगी का फिल्मी खेल! नोटों की गड्डियां दिखाकर जेवर ले उड़े ठग, रुमाल खोला तो निकले कागज-पत्थर
इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में दो शातिर ठगों ने दिनदहाड़े महिला को नोटों की गड्डियां दिखाकर झांसे में ले लिया। किशनपुरा पुल के पास आरोपियों ने जेवरों के बदले ज्यादा रकम देने का लालच दिया। महिला ने सोने के टॉप्स और चांदी की अंगूठी सौंप दी। बदले में ठग रुमाल में कागज और पत्थर रखकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।
Hemant Nagle
26 Nov 2026































