ग्वालियर में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर करोड़ों का नेटवर्क! 19 मोबाइल, 17 ATM कार्ड और 38 सिम जब्त
ग्वालियर में साइबर क्राइम विंग ने ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट के डिपॉजिट-विथड्रॉल और बैंक खातों के लेन-देन से जुड़े कथित नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। 19 मोबाइल, 17 ATM कार्ड और 38 सिम जब्त हुए। पुलिस के मुताबिक नेटवर्क में हर महीने 5-6 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन की जानकारी सामने आई है।
Ambrish Anand
3 Oct 2026
































