इटावा में खौफनाक वारदात! पिता की चाय में मिलाई नींद की दवा, फिर प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या; बक्से में छिपाई लाश
उत्तर प्रदेश के इटावा में 17 साल की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले चाय में नींद की दवा मिलाई, फिर चाकू और सिलबट्टे से हमला किया। हत्या के बाद शव को कंबल में लपेटकर बक्से में छिपा दिया। चार दिन बाद बदबू आने पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया।
Shivani Gupta
27 Oct 2026

























