कवर्धा में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान,घटना का VIDEO आया सामने
राधा-कृष्ण मंदिर के पास अचानक धू-धूकर जलने लगी ई-स्कूटी, सड़क पर मची अफरा-तफरी; आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं।छत्तीसगढ़ के कवर्धा में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में राधा-कृष्ण मंदिर के पास की बताई जा रही है। स्कूटी में आग भड़कते ही चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।
PREM
26 Oct 2026

























