चलती ई-रिक्शा अचानक हो गई बंद!मोबाइल ऐप से बैटरी हैक होने की चर्चा, बेगमगंज की घटना ने बढ़ाई चिंता
रायसेन जिले के बेगमगंज स्थित पुराने बस स्टैंड के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक ई-रिक्शा अचानक बीच सड़क पर बंद हो गई और तमाम कोशिशों के बावजूद दोबारा चालू नहीं हो सकी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल ऐप के जरिए ई-रिक्शा की बैटरी को रिमोट से लॉक कर दिया, जिसके चलते वाहन पूरी तरह निष्क्रिय हो गया।
Garima Vishwakarma
4 Jul 2026
































