विंध्य में आफत की बारिश-चित्रकूट में सड़कों पर चलीं नावें, रीवा के घरों में घुसा पानी
विंध्य और आसपास के जिलों में 48 घंटे से जारी भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, रीवा में घरों में पानी घुस गया है। सीधी में 100 से अधिक घर और 30 दुकानें जलमग्न हैं। सिंगरौली में कच्चा मकान ढह गया, जबकि डिंडौरी में स्कूल बंद किए गए हैं।
Naresh Bhagoria
20 Aug 2026



























