महाकाल से श्रीराम तक सनातन स्वाभिमान यात्रा, उज्जैन से अयोध्या तक 930 किमी पैदल चलेंगे-दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से ‘सनातन स्वाभिमान पदयात्रा’ शुरू करेंगे। करीब 930 किलोमीटर लंबी यह यात्रा अयोध्या तक जाएगी। रास्ते में कई शहरों और कस्बों से गुजरते हुए लोगों से संवाद किया जाएगा। यात्रा में सनातन के साथ सत्य, सेवा, समानता, करुणा और सामाजिक सम्मान जैसे मुद्दों पर बात होगी।
Rajkumar Rajak
6 Oct 2026
































