मप्र विधानसभा अगले सत्र से होगी पेपरलेस, विधायकों की ट्रेनिंग शुरू; 'नेवा' ऐप से दिखेगा परफाॅर्मेंस
मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र पेपरलेस होगा। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि विधायक टैबलेट के जरिए सवाल, ध्यानाकर्षण और स्थगन प्रस्ताव ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। बुधवार से विधायकों की डिजिटल ट्रेनिंग शुरू हुई है। नेवा (NeVA) ऐप के माध्यम से नागरिक सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण देख सकेंगे और अपने विधायकों का प्रदर्शन भी जान सकेंगे।
Naresh Bhagoria
28 Oct 2026

























