रायपुर में 1400 लीटर अवैध डीजल का बड़ा खेल,7 ड्रमों के साथ आरोपी गिरफ्तार, 6.40 लाख का माल जब्त
खमतराई पुलिस की घेराबंदी में पकड़ा गया टाटा इंट्रा वाहन, हर ड्रम में 200 लीटर डीजल; दस्तावेज नहीं दिखा सका ड्राइवर,रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब 1400 लीटर डीजल के अवैध परिवहन का मामला पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भनपुरी से खमतराई की ओर आ रहे टाटा इंट्रा वाहन CG04UN/7617 को घेराबंदी कर रोका।
PREM
3 Oct 2026
































