धमतरी में आसमानी आफत का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, 3 गंभीर
धमतरी के नगरी ब्लॉक में तेज बारिश और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौत और तीन घायल हैं। घटना नगरी ब्लॉक के फरसियां-बोड़र्रा मुख्य मार्ग की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच इलाके में तेज बारिश के साथ गरज-चमक हो रही थी। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी और वहां मौजूद चार लोग इसकी चपेट में आ गए।
PREM
24 Sep 2026


























