Air India पर सरकार का बड़ा एक्शन! सुरक्षा में लापरवाही पर CEO तलब, DGCA को दिए कड़े निर्देश
एअर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट AI 2379 में सामने आई गंभीर घटना ने विमानन सुरक्षा पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। 145 यात्रियों को लेकर उड़ रहे विमान को ओडिशा के ऊपर कई तकनीकी चेतावनियों और तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। रिपोर्टों के मुताबिक, विमान की ऊंचाई करीब 300 फीट तक कम हुई, जिसके बाद 20 यात्रियों और 4 क्रू सदस्यों के घायल होने की जानकारी सामने आई।
Garima Vishwakarma
13 Aug 2026



























