बड़े तालाब पर बुलडोजर एक्शन!प्रशासन ने धड़ाधड़ तोड़े ढांचे, 15 दिन में 347 कब्जों का होगा सफाया
भोपाल के बड़े तालाब को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। 6 अप्रैल से शुरू हुई यह कार्रवाई 21 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें कुल 347 अवैध निर्माणों को हटाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले ही दिन भदभदा इलाके में बुलडोजर चलाकर 9 दुकानों को हटाया गया, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई और स्थानीय स्तर पर विरोध भी देखने को मिला।
Garima Vishwakarma
6 Apr 2026


























