दिल्ली में आज ट्रैफिक अलर्ट! 19 शादियों के चलते इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम
दिल्ली में सोमवार को शादी समारोहों के चलते कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ने की आशंका है। दक्षिण दिल्ली में 19 से ज्यादा शादियां होनी हैं, जिनमें 7 हजार से अधिक मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा 3,500 से ज्यादा अतिरिक्त वाहन सड़कों पर उतर सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को पहले से सफर की योजना बनाने की सलाह दी है।
Aditi Rawat
23 Nov 2026































