डॉ. मोहन भागवत बोले-संघ के 100 साल पूरे होना जश्न नहीं, समाज के लिए और अधिक काम करने का अवसर
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली में आयोजित 'राष्ट्र वंदनम' कार्यक्रम में कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे होना जश्न का नहीं, समाज के लिए और अधिक काम करने का अवसर है। उन्होंने भारत को फिर विश्वगुरु बनाने का संकल्प हर नागरिक से लेने की अपील की। भागवत ने राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र प्रथम की भावना पर जोर दिया। पूर्व सीजेआई जस्टिस जेएस खेहर ने भी संघ के सौ साल के सफर की सराहना की।
Naresh Bhagoria
29 Nov 2026































