खिलचीपुर में आस्था का सैलाब, इमली स्टैंड समिति द्वारा निकाली गई विशाल डाक कावड़ यात्रा
खिलचीपुर में रविवार को इमली स्टैंड समिति की ओर से विशाल डाक कावड़ यात्रा निकाली गई। गाड़ गंगा नदी से जल भरकर कावड़िए भानपुरा स्थित श्री बिल्लेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की गई। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से शहर गूंज उठा। समापन पर श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
Ramesh Dangi
24 Aug 2026


























