मुरैना में पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़, 60 हजार का इनामी कल्ली गुर्जर घायल; साथी गिरफ्तार
मुरैना में पुलिस और डकैत गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई। 60 हजार रुपये के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को पुलिस ने घायल अवस्था में पकड़ा। उसका साथी अजय भी गिरफ्तार हुआ है। बानमोर थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव के जंगल में हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने .306 इंग्लिश राइफल और 60 राउंड कारतूस बरामद किए।
Shivani Gupta
5 Nov 2026


























