मिलावट से मुक्ति अभियान: डी मार्ट और रिलायंस रिटेल समेत बड़े स्टोर में गुणवत्ता की जांच, 5 इलाकों में 47 खाद्य पदार्थों के नमूने जब्त
दीपावली से पहले छिंदवाड़ा में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच तेज कर दी गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग छिंदवाड़ा की टीमों ने डी मार्ट, रिलायंस रिटेल और विशाल मेगा मार्ट सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान कुल 47 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
Shyam Sahu
26 Oct 2026

























