दमोह के मयंक का कमाल! CSIR की 85वीं वर्षगांठ पर डिजाइन वाला डाक टिकट जारी, केंद्रीय मंत्री ने किया विमोचन
दमोह के युवा कलाकार और शोधार्थी मयंक गार्डिया की प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान मिली है। CSIR की 85वीं वर्षगांठ के लिए देशभर से आई डिजाइनों में उनकी बनाई डाक टिकट डिजाइन को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने टिकट का विमोचन किया। कार्यक्रम में मयंक को सम्मानित भी किया गया।
Dheeraj Jonsan
26 Sep 2026
































