MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आपराधिक केस लंबित होने पर पासपोर्ट रिन्यूअल नहीं रोका जा सकता
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर प्रिंसिपल बेंच ने पासपोर्ट रिन्यूअल को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि आपराधिक मामला लंबित होने या जमानत पर होने के आधार पर पासपोर्ट नवीनीकरण से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि विदेश यात्रा के लिए संबंधित ट्रायल कोर्ट से अनुमति लेना जरूरी होगा। निचली अदालत को NOC जारी करने का निर्देश दिया गया।
Sanjay Tiwari
23 Sep 2026

































