फर्जी क्राइम ब्रांच चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला वकील निकली मास्टरमाइंड
भोपाल में फर्जी क्राइम ब्रांच पुलिस बनकर लोगों को डराने और लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह का मिसरोद पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह की कमान एक महिला के हाथ में थी, जो खुद को वकील बताकर पूरा गिरोह संचालित कर रही थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई व्हाइट स्कॉर्पियो जब्त कर ली है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं।
Rohit Sharma
5 Aug 2026


























