बेगमगंज सिविल अस्पताल में अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, दर्जनों वाहन हटवाए
बेगमगंज के सरकारी सिविल अस्पताल प्रांगण और टीनशेड में महीनों से अवैध रूप से खड़े चार पहिया वाहनों को अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस की सहायता से सख्ती से हटवाया। अस्पताल आने-जाने वाली एम्बुलेंस और इमरजेंसी में मरीजों को लेकर आने वाले वाहनों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।
Anand Sharma
10 Sep 2026

























