'यहां इतना सुकून की वापस जाने का मन नहीं करता', मढ़ई पहुंचे CID के ACP प्रद्युम्न शिवाजी साटम ने इंस्टा पर बताया अनुभव
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की पर्यटन स्थली मढ़ई इन दिनों देशी-विदेशी पर्यटकों से गुलजार है। लोकप्रिय टीवी सीरियल सीआईडी में एसीपी प्रद्युम्न की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शिवाजी साटम ने हाल ही में यहां भ्रमण किया। उन्होंने मढ़ई की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक परिवेश में देखने के अनुभव की सराहना की। पर्यटन के विस्तार से क्षेत्र में रोजगार और स्थानीय व्यवसायों को भी बढ़ावा मिला है।
Neelam Tiwari
22 Oct 2026


























