सीहोर के चिंताहरण गणेश मंदिर में खाद्य विभाग की छापेमारी, पुरानी मिठाई मिली तो मचा हड़कंप
सीहोर के चिंताहरण गणेश मंदिर में गणेश उत्सव के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रसाद और खाद्य सामग्री की दुकानों पर जांच की। कार्रवाई के दौरान एक दुकान पर पुरानी मिठाइयां मिलीं, जिन्हें मौके पर नष्ट कराया गया। बूंदी के लड्डू, बेसन के लड्डू और मोदक के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। बार-बार इस्तेमाल किया गया काला तेल भी फिंकवाया गया।
Sunil Sharma
16 Sep 2026
































